अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) के रूप में हिरेन्द्र शर्मा ने संभाला कार्यभार, त्रिलोक कुमार जोशी का हुआ अभिनंदन

Description of image

बीकानेर, 24 जुलाई। कृषि भवन स्थित आत्मा सभागार में शुक्रवार को आयोजित समारोह में अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) त्रिलोक कुमार जोशी के कृषि आयुक्तालय, जयपुर पदस्थापन पर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही हिरेन्द्र शर्मा ने अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार), बीकानेर खंड के पद का कार्यभार ग्रहण किया।

 

समारोह में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं प्रगतिशील किसानों ने त्रिलोक कुमार जोशी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में बीकानेर संभाग में कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा किसानों के हित में उल्लेखनीय कार्य हुए।

 

कार्यभार ग्रहण करने के बाद अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) हिरेन्द्र शर्मा ने कहा कि विभागीय योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने किसानों को कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने तथा नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

 

इस अवसर पर कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी मदनलाल, धर्मवीर डूडी, जयदीप दोगने, प्रेमाराम, जगदीश मेघवंशी, दर्शन सिंह छाबा, सुभाष बिश्नोई, सुरेंद्र मारू, मीनाक्षी शर्मा, राजेश गोदारा, रघुवर दयाल सुथार, रूबीना परवीन, राजूराम डोंगीवाल, रमेश भाम्भू, रामनिवास चौधरी, महेंद्र सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नयाशहर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन मामलों में 10.555 किलोग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, 24 जुलाई। पुलिस थाना नयाशहर ने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नी…