केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने श्री शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ के निधन पर जताया शोक

Description of image

बीकानेर, 26 अप्रैल। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को श्री शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ के सादुलगंज स्थित आवास पहुंचकर उनके निधन पर शोक जताया और उनके परिजनों को ढाढस बंधाया। श्री मेघवाल ने फन्ना बाबू के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि फन्ना बाबू ने पूरी दुनिया में बीकानेर को अलहदा पहचान दिलाई। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने फन्ना बाबू के साथ बिताए लम्हों की यादें साझा की। इस दौरान श्री शिव किशन अग्रवाल, श्री मनोहर लाल अग्रवाल, श्री मधुसूदन अग्रवाल, श्री दीपक अग्रवाल सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने देखे बीकानेर विकास प्राधिकरण के प्रगतिरत कार्य

बीकानेर, 26 अप्रैल। नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक गुप्ता ने रविवार को…