बीकानेर रेंज में एएसआई से एसआई पदोन्नति हेतु योग्यता परीक्षा एवं साक्षात्कार संपन्न, 23 अधिकारियों का चयन

Description of image

बीकानेर, 27 जुलाई। पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार बीकानेर रेंज में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) से उप निरीक्षक (एसआई) पदोन्नति वर्ष 2023-24 के लिए आयोजित योग्यता परीक्षा एवं साक्षात्कार सोमवार को बीकानेर रेंज मुख्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

योग्यता परीक्षा एवं साक्षात्कार बोर्ड के अध्यक्ष महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश रहे। बोर्ड के सदस्यों में उप महानिरीक्षक पुलिस, आरपीटीसी जोधपुर श्री देवेन्द्र कुमार विश्नोई तथा जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा शामिल रहे।

परीक्षा एवं साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों के ज्ञान, कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता तथा सेवा अभिलेखों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। पूरी चयन प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गई।

बीकानेर रेंज में सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर कुल 23 पदों पर चयन किया गया। इनमें सामान्य वर्ग के 12, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 4 तथा अनुसूचित जाति (एससी) के 7 पद शामिल हैं।

इस अवसर पर महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश ने चयनित अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी अधिकारी भविष्य में भी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ अपनी सेवाएं देते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा आमजन का विश्वास बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बोर्ड अध्यक्ष एवं बोर्ड के सदस्यों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पूनरासर बालाजी के दर्शन से शुरू हुआ ट्रॉमा आंदोलन का दूसरा चरण, 11 गांवों में जनसमर्थन

श्रीडूंगरगढ़ में राजनेतिक द्वेषता से 3 सालों से घोषित ट्रॉमा सेंटर का निर्माण रोका हुआ है व…