बीएसएफ शिविर में 250 जवानों व परिजनों की जांच, कैंसर जागरूकता के साथ दंत चिकित्सा सेवा

बीकानेर, 15 अक्टूबर 2026। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीकानेर सेक्टर मुख्यालय में गुरुवार को जवानों और उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उपमहानिरीक्षक श्री अजय लूथरा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में बीएसएफ मुख्यालय बीकानेर और 179वीं वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों तथा जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में लगभग 250 जवानों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

 

शिविर का आयोजन बीएसएफ बीकानेर के कमांडेंट एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री राजेंद्रा कुमार गोदारा तथा उनकी टीम के सहयोग से किया गया। इसमें जीवन रक्षा हॉस्पिटल, बीकानेर के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल रॉय और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम रॉय ने अपनी सेवाएं दीं।

 

कैंसर के लक्षणों और बचाव के उपाय बताए

 

शिविर के दौरान कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल रॉय ने कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए बीमारी के प्रति जागरूक रहने, शुरुआती लक्षणों को पहचानने तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बीमारी के प्रति सजग रहने की आवश्यकता बताई।

 

दांतों की निःशुल्क जांच कर दिए बचाव के सुझाव

 

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम रॉय ने शिविर में पहुंचे जवानों और उनके परिवारजनों के दांतों की निःशुल्क जांच की। उन्होंने दांतों एवं मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं, मौखिक स्वच्छता बनाए रखने तथा दंत रोगों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य बीएसएफ जवानों और उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना रहा।

 

शिविर के सफल आयोजन में क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर के कमांडेंट (प्रशासन) श्री नवीन मोहन शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस पहल के माध्यम से जवानों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

राजस्थान में विशेष अभियान के तहत फॉर्म-6 के 4.80 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

  जयपुर, 15 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान में 1 अक्टूबर 2026 …