गुम हुए 200 मोबाइल बरामद, पुलिस ने वास्तविक मालिकों को लौटाई अमानत

Description of image

बीकानेर। आमजन की सहायता एवं उनकी खोई हुई संपत्ति सुरक्षित वापस दिलाने के उद्देश्य से बीकानेर रेंज पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश, आईपीएस, के निर्देशन में रेंज साइबर एवं सोशल मीडिया सेल द्वारा जिला पुलिस के समन्वय, सहयोग, तकनीकी सहायता एवं तत्परता से कार्रवाई करते हुए पिछले 03 दिन से लेकर 04 वर्ष की अवधि में गुम हुए 200 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है।

बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर धारकों के चेहरों पर खुशी की मुस्कान लौट आई। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान श्री मृदुल कच्छावा, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर, श्री पवन कुमार भदौरिया, श्री सुखविंद्र पाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा श्री प्रहलाद राय, पुलिस उप अधीक्षक, लीव रिजर्व, रेंज कार्यालय बीकानेर उपस्थित रहे।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में श्री विमलेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक एवं श्री बाबूलाल डूडी, कांस्टेबल 778, रेंज कार्यालय बीकानेर; श्री गोविंद सिंह, कांस्टेबल 568, जिला बीकानेर; श्री विनोद कुमार, कांस्टेबल 1391, जिला श्रीगंगानगर; सुश्री रानी, महिला कांस्टेबल 445, जिला हनुमानगढ़ तथा श्री सुनील कुमार, कांस्टेबल 229, जिला चूरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आमजन से अपील

बीकानेर रेंज पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि मोबाइल फोन अथवा अन्य कोई सामान गुम होने पर तत्काल संबंधित पुलिस थाने में सूचना दें। पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं उपलब्ध माध्यमों के जरिए गुमशुदा सामान की तलाश कर उसे वास्तविक धारक तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाता है।

नशा जागरूकता संदेश

नशा सिर्फ शरीर को नहीं, पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है।

आइए, आज हम संकल्प लें—नशा न करेंगे, न करने देंगे और न ही नशे के अवैध कारोबार को पनपने देंगे। अपने आसपास नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी एक छोटी-सी पहल किसी की जिंदगी बचा सकती है।

गुम मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को लौटाने की यह पहल आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने तथा पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित होगी सांस्कृतिक संध्या 

राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय …