
बीकानेर। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर फोलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन श्री उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि मंगलवार को बीकानेर के कतरियासर और शेरेरां, लूणकरणसर के अर्जनसर और चकजोड, श्रीडूंगरगढ़ के मिंगसरिया और धनेरू, कोलायत/ हदां के राणासर और सुरजड़ा, बज्जू के बीकमपुर, पूगल के कंकराला, छत्तरगढ़ के केलां, खाजूवाला के 8 केवाईडी और नोखा के कंवलीसर, सीलवा एवं मसूरी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।