बीकानेर ग्रामीण में NSUI का संगठन विस्तार, कोलायत-बज्जू सहित तीन कॉलेजों की नई कार्यकारिणी घोषित

Description of image

श्रीकोलायत। राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने बीकानेर ग्रामीण जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कोलायत विधानसभा तथा विभिन्न महाविद्यालय इकाइयों की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। यह नियुक्तियां एनएसयूआई के शीर्ष नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार

एनएसयूआई बीकानेर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कोलायत विधानसभा अध्यक्ष पद पर रोहित चौहान को नियुक्त किया है। वहीं कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी शहजाद खान तथा बज्जू ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व घनश्याम कालीराणा को सौंपा गया है।

इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालय कोलायत, बज्जू और गौडू की इकाई कार्यकारिणियों की भी घोषणा की गई है। राजकीय महाविद्यालय कोलायत में आकाश पंवार को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजकीय महाविद्यालय बज्जू में दिनेश बेनीवाल और राजकीय महाविद्यालय गौडू में अरिहन्त बेनीवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके साथ विभिन्न पदों पर उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव सहित कई छात्र नेताओं को संगठन में जिम्मेदारियां दी गई हैं।

जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि छात्र हितों के लिए NSUI टीम पूरी ताकत से काम करेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 : जिला निर्वाचन अधिकारी ने गठित किए 24 प्रकोष्ठ, प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त

  बीकानेर, 28 जुलाई। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की प्रारम्भिक तैयारियों और निर्वाचन सम…