कोटगेट थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो व जानलेवा हमले के मामलों में 5 वांछित आरोपी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर, 17 जून। कोटगेट थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट एवं जानलेवा हमले के मामलों में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस द्वारा विस्तृत अनुसंधान जारी है।

पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी नगर के सुपरविजन में थाना प्रभारी कोटगेट श्री धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार थाना कोटगेट में दर्ज जानलेवा हमले के प्रकरण संख्या 150/2026 में वांछित आरोपी मोनू पुत्र फारुख, रेहान उर्फ खालिद पुत्र फिरोज खान तथा इमरान पुत्र अमीन को गिरफ्तार किया गया। वहीं प्रकरण संख्या 146/2026 में वांछित आरोपी प्रतीक खोखर को भी दबोच लिया गया।

इसके अलावा पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी समीर लोहरा पुत्र परमेश्वरलाल लोहरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसका पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मोनू, रेहान उर्फ खालिद, इमरान, प्रतीक खोखर एवं समीर लोहरा शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

कोटगेट थाना पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

21 जून को आयोजित होगी नीट (यूजी) 2026 परीक्षा,जिला कलेक्टर ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक

बीकानेर, 17 जून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), नई दिल्ली द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 2026…