पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर यातायात किया सुचारू

Description of image

बीकानेर, 5 जून। शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को यातायात पुलिस, सदर थाना पुलिस एवं नगर निगम बीकानेर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराया।

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत जूनागढ़ किले के आसपास, पुराने बस स्टैंड, हेड पोस्ट ऑफिस तथा अन्य व्यस्त क्षेत्रों में सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से लगाए गए ठेले, खोखे, रेहड़ियां एवं हाथ ठेलों को हटवाया गया। साथ ही नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया गया।

उक्त क्षेत्र शहर के सबसे व्यस्त यातायात क्षेत्रों में शामिल हैं, जहां अतिक्रमण के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया तथा यातायात संचालन को व्यवस्थित किया। टैक्सी स्टैंड पर भी वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के लिए समझाइश दी गई।

कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्री कानाराम, उप निरीक्षक श्री रामगोपाल एवं यातायात स्टाफ के साथ नगर निगम बीकानेर के सतर्कता दल प्रभारी श्री प्रदीप सिंह खिड़िया सहित निगम की टीम मौजूद रही।

पुलिस अधीक्षक बीकानेर ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। मुख्य सड़कों, बस स्टैंडों एवं बाजार क्षेत्रों में जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, वे स्वयं उसे हटा लें। प्रशासन द्वारा नगर निगम के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन

बीकानेर, 5 जून। पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जनजागरण के उद्देश्य से आयोजित वंदे गंगा ज…