कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई कार्यकारिणी का ऐलान, गांव-ढाणी तक संगठन विस्तार का लक्ष्य

Description of image

बीकानेर,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष माननीय एमडी चोपदार साहब द्वारा आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग बीकानेर देहात की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्तू खान पड़िहार ने बताया कि संगठन को गांव-ढाणी तक मजबूत करने, अल्पसंख्यक समाज में नए एवं जमीनी स्तर के लोगों को संगठन से जोड़ने तथा नई नेतृत्व क्षमता तैयार करने के उद्देश्य से इस कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिले के अल्पसंख्यक समाज में नए लोगों का नेतृत्व तैयार कर नई लीडरशिप विकसित करना तथा आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को जिले में मजबूती प्रदान करना ही इस कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, भाईचारे और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की विचारधारा पर कार्य करती रही है और यही सोच लेकर नई टीम मैदान में कार्य करेगी।

नई कार्यकारिणी में एडवोकेट सुखदेव सिंह को संगठन महासचिव तथा चिरागू दीन राठौड़ को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर अलीशेर पार्षद, अमीन शाह, नबी खान, अनारदीन, याकूब अली पूर्व उपप्रधान, वरयाम खाँ, हनीफ खाँ, यासीन खान, अलीशेर खाँ एवं नाजम अली को नियुक्त किया गया है।

महासचिव पद पर जावेद हुसैन, मुमताज खान, सदीक खान, नवाब खान, लियाकत सांखला, गुलाम कादर, फारूक शाह, रजाक अली, असगर अली, सद्दाम हुसैन, जाफिर खान, अमीन खाँ, अल्ला दिता, शौकत अली, मेहबूब खाँ, युसुफ चुनगर, अहमद यार, लुकमान खान, मोहम्मद ताहा, सुभान खाँ, नूर मोहम्मद एवं जीवनशाह को नियुक्त किया गया है।

सचिव पद पर महबूब खाँ, शेरु खान, मुख्तयार शाह, अमजद चौहान, आरिज खान, रहीस अहमद, बसीर खाँ, हेबत अली, कुरबान, फारुख खाँ, असरफ अली, शाकिर, जमील हुसैन, अजरुदीन, बरकत अली, साजिद अली, हरुण खाँ एवं कमीर खाँ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संयुक्त सचिव पद पर अली शेर लोदरा, जमाल खान, फिरोज खिलजी, रियाज खाँ, मोहम्मद इस्माईल, लालू खान, कालू खाँ पड़िहार, ताजु खान, गुलाम मुस्तफा, रोशन खाँ, अमीर हसन, मोहम्मद हारून एवं तनवीर बहलीम को नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही विधानसभा वार ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है, जिसमें अब्दुल खाँ को ब्लॉक अध्यक्ष नोखा ग्रामीण, बाकिर अली को ब्लॉक अध्यक्ष नोखा शहर, फिरोज पंवार को ब्लॉक अध्यक्ष कोलायत, रियान खान बलोच को ब्लॉक अध्यक्ष बज्जू (कोलायत), मोहम्मद शाबीर को ब्लॉक अध्यक्ष खाजूवाला, याकूब अली को ब्लॉक अध्यक्ष छत्तरगढ़ (खाजूवाला), इकबाल खान को ब्लॉक अध्यक्ष सूडसर (श्रीडूंगरगढ़), इकराज खान को ब्लॉक अध्यक्ष श्रीडूंगरगढ़, महबूब खाँ को ब्लॉक अध्यक्ष लूणकरनसर तथा हसन अली को ब्लॉक अध्यक्ष नापासर (लूणकरनसर) नियुक्त किया गया है।

नगरपालिका क्षेत्र में मोहम्मद असलम को नगर अध्यक्ष लूणकरनसर, मोहम्मद आसिफ को नगर अध्यक्ष नापासर, महबूब खाँ साह को नगर अध्यक्ष खाजूवाला, फारुख राठौड़ को नगर अध्यक्ष देशनोक, नाजिर हुसैन को नगर अध्यक्ष नोखा तथा आदिल तंवर को नगर अध्यक्ष डूंगरगढ़ नियुक्त किया गया है।

जिलाध्यक्ष सत्तू खान पड़िहार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि पूरी टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पद्मिनी एकादशी पर बीकानेर श्याम मंदिर में सजा भव्य दरबार, भजनों से भक्त हुए भाव-विभोर

बीकानेर, 27 मई। अधिक मास में आने वाली पावन पद्मिनी एकादशी (कमला एकादशी) के अवसर पर बीकानेर…