
बीकानेर, 27 जुलाई। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने पारिवारिक रंजिश के चलते अपनी चाची पर पेट्रोल डालकर हत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके जेठ के बेटे ने पारिवारिक विवाद के चलते उसे जान से मारने की नीयत से अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर उस पर डाल दिया और आग लगा दी। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। मामले में तत्काल श्रीडूंगरगढ़ थाने में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी श्रीडूंगरगढ़ निकेत कुमार पारीक आरपीएस के निर्देशन एवं सुपरविजन में थानाधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को नोखा क्षेत्र से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
मनीष पुत्र किशोरराम, उम्र 25 वर्ष, निवासी काकड़ा, थाना नोखा, जिला बीकानेर।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अनुसंधान जारी है और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस कार्रवाई में तत्कालीन कार्यवाहक थानाधिकारी रतनलाल, हेड कांस्टेबल गणेश, सहायक उपनिरीक्षक आवड़दान तथा कांस्टेबल अनिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।