रुद्रावतार हनुमान जी की महिमा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Description of image

बीकानेर। शिवबाड़ी स्थित ज्योत भारती जी के धोरे में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के छठे दिवस कथा व्यास संतोष सागर जी महाराज ने भगवान शंकर के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन करते हुए कहा कि सावन मास में शिव महापुराण कथा का श्रवण करने से जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने भगवान शिव के रुद्रावतार श्री हनुमान जी की महिमा का विस्तार से वर्णन किया।

 

कथा व्यास ने हनुमान जी के जन्म, उनके अद्भुत पराक्रम, भगवान श्रीराम के प्रति उनकी अटूट भक्ति तथा सेवा-भाव का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, समर्पण और सेवा का संदेश दिया। हनुमान जी के चरित्र और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी निष्ठा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

 

कथा के दौरान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की महिमा का भी विस्तार से वर्णन किया गया। भगवान शिव की महिमा एवं ज्योतिर्लिंगों की पवित्रता का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए।

 

कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भगवान शिव एवं श्री हनुमान जी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

 

इस अवसर पर समाजसेवी नित्यानंद पारीक ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्योत भारती जी की 69वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 21 अगस्त 2026 को ज्योत भारती जी के धोरे पर विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया।

 

कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के इंद्र कुमार जाजड़ा, महेंद्र जाजड़ा, गौतम नारायण सेना के अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय, कोलासर के समाजसेवी रामकिशन उपाध्याय, प्रदेश समाजसेवी घनश्याम शर्मा, धोरे के माधोसिंह जी एवं सादुल सिंह का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 

नित्यानंद पारीक

समाजसेवी

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

145 ग्राम हेरोइन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, नशीले पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त

नोखा। युवाओं को नशे की लत से बचाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशे…