
बीकानेर, 9 जून 2026।बीकानेर रेंज में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत गजनेर थाना पुलिस एवं एएनटीएफ (ANTF) बीकानेर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बनवारीलाल मीणा एवं वृत्ताधिकारी श्री कोलायत के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी गजनेर श्री ओमप्रकाश सुथार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 जून 2026 को गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए विक्की कुमार (34) निवासी रावला, जिला श्रीगंगानगर तथा देवीलाल (18) निवासी बापेणी, जिला फलौदी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त तथा एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच थानाधिकारी कोलायत श्री जसवीर कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
ओमप्रकाश सुथार, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी गजनेर
हरवीर सिंह, हेड कांस्टेबल
कालूराम, कांस्टेबल
रामचंद्र, कांस्टेबल
संदीप कुमार, कांस्टेबल
अमित चौधरी, कांस्टेबल
एएनटीएफ टीम, बीकानेर
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।