ऑपरेशन नीलकंठ से प्रभावित हो शिक्षक चलाएगा ‘नशे को ना कहिए’ अभियान,पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने की शुरुआत

Description of image

बीकानेर 1 मई । युवा पीढ़ी में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर के प्राचार्य डॉ. करणीदान कच्छावा ने ‘नशे को ना कहिए’ अभियान की शुरुआत की है। इसके लिए एक ऐप बनाया गया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने गूगल फॉर्म की शुरुआत कर तथा पोस्टर का विमोचन कर इस अभियान का शुभारंभ किया।

डॉ कच्छावा ने बताया कि गूगल आधारित फॉर्म में विद्यार्थियों से ऑनलाइन 11 प्रश्न पूछे जाएँगे। प्रत्येक प्रश्न के चार उत्तर दिए गए हैं। प्रत्येक सही उत्तर के 10 अंक निर्धारित हैं। प्रश्नावली पूर्ण करते ही सम्बन्धित के ईमेल पर सर्टिफिकेट प्राप्त हो जाएगा। यह प्रश्न मुख्यत: सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए बनाये गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ से इसकी प्रेरणा मिली। उनके द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न संस्थाओं, एनसीसी और एनएसएस का सहयोग लिया जाएगा। स्कूटी, बाइक आदि पर ‘नशे को ना कहिये‘ के लोगो लगाए जाएँगे।

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की। पुलिस अधीक्षक ने अभियान की सराहना की तथा कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस दौरान श्री मांगीलाल दैया, श्री रघुबीर कुमावत, श्री नवदीप गहलोत तथा श्री अर्जुन सिंह कच्छावा ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया ।

इसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों ने अभियान में भाग लिया। राजकीय चोपड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर के एनसीसी सीनियर डिवीज़न के कैडेट ने लेफ्टिनेंट श्री कैलाश डूडी के निर्देशन में हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। कुम्हारों का मोहल्ला व्यापारिक एसोसिएशन अध्यक्ष नवदीप गहलोत के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान में व्यापारीगण व आमजन ने भाग लिया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने हुसंगसर ग्राम पंचायत भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

बीकानेर, 2 मई। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को नवसृजित …