गरिमामय माहौल में मना इंजी. गोपी चंद मेघवाल का जन्मदिन, पूर्व डीजीपी ने दी शुभकामनाएँ

Description of image

बीकानेर। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी (बीकानेर) इंजी. गोपी चंद मेघवाल का जन्मदिन सम्मान एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों एवं साथियों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम की विशेष गरिमा उस समय और बढ़ गई जब इसमें पूर्व डीजीपी श्री रवि प्रकाश महेरड़ा एवं पूर्व डीजीपी श्री जसवंत सम्पतराम की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों पूर्व डीजीपी, राजस्थान पुलिस ने शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर ईरा बॉस एवं एडवोकेट गुरु प्रसाद लेखरा का जन्मदिन भी हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने तीनों व्यक्तित्वों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

अपने संबोधन में इंजी. गोपी चंद मेघवाल ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने वाले सभी मित्रों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से श्री प्रशांत जी महेरड़ा का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके स्नेह, सहयोग एवं आत्मीय प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार बना।

कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर को मिलेगा पर्यटन का नया मुकाम, होटल फेडरेशन की नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान

बीकानेर, 11 जुलाई। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (बीकानेर संभाग) की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग…