खरीफ फसल बीमा अधिसूचना जारी- अंतिम तारीख 31 जुलाई तक खरीफ फसलों का बीमा करवा सकेंगे किसान

Description of image

बीकानेर, 28 जुलाई। किसानों को प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम से होने वाले फसल नुकसान से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को खरीफ एवं रबी के दो फसल मौसम के लिए लागू किया है। भारत सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की परिचालन

मार्गदर्शिका व समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों तथा राज्य स्तरीय समन्वय समिति फसल बीमा की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप जारी अधिसूचना के तहत योजना का क्रियान्वयन होना है।

 

संयुक्त निदेशक (कृषि) श्री मदनलाल ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा हेतु खरीफ-26 के लिए बीकानेर जिले में ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी अधिसूचित है। सभी बैंकर्स द्वारा ऋणी कृषकों का बीमा 31 जुलाई तक खरीफ फसलों का बीमा किया जाएगा। यदि किसान अपनी फसलों में परिवर्तन करवाना चाहता है, वह 29 जुलाई तक लिखित में बैंक को सूचना उपलब्ध करवाए।

 

सहायक निदेशक (उद्यान) श्री मुकेश गहलोत ने बताया कि किसान, भारत सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7065514447 पर व्हाट्सएप कर क्लेम की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसान को फसल में फसल कटाई उपरांत नुकसान होता है, तो नुकसान के 72 घण्टे में 14447 पर शिकायत दर्ज करवाकर अपने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।

 

सांख्यिकी अधिकारी एस. एस. अग्रवाल ने बताया कि प्रीमियम राशि का भुगतान कर इच्छुक किसान इच्छित फसल का बीमा करवा सकते हैं, किसान अंतिम दिनांक का इंतजार किए बिना अपनी फसलों का बीमा करवाएं।

 

बीकानेर जिले में तिल, ग्वार, बाजरा, मोठ, मूंग, मूंगफली और कपास फसल अधिसूचित हैं, जिनका बीमा किसान करवा सकता है और प्रीमियम राशि का विवरण निम्न प्रकार है:-

बीमित राशि एवं प्रीमियम

फसल बीमित राशि प्रीमियम राशि

1.तिल 22256 – 111

2.ग्वार 23166 – 115

3.बाजरा 13167 – 65

4.मोठ 16749 – 83

5.मूंग 46990 – 235

6.मूंगफली 184126 – 920

7.कपास 114402 – 572

8. ज्वार 34423 – 172

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 : जिला निर्वाचन अधिकारी ने गठित किए 24 प्रकोष्ठ, प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त

  बीकानेर, 28 जुलाई। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की प्रारम्भिक तैयारियों और निर्वाचन सम…