पीबीएम में कैंसर दवा घोटाला की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग, औषधी नियन्त्रक को करें बर्खास्त-बिशनाराम सियाग

Description of image

बीकानेर, 20.08.2026,जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने संभागीय आयुक्त बीकानेर को ज्ञापन सौंपकर पीबीएम अस्पताल में कैंसर उपचार में उपयोग होने वाली महंगी दवाओं की दिल्ली में बिक्री के मामले में अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और दवा प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल करते हुए निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पूरे प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की जांच के साथ-साथ जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से हटाने की मांग की है, ताकि जांच किसी भी स्तर पर प्रभावित न हो।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले काफी समय से पीबीएम अस्पताल में भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर विभिन्न समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों में कैंसर उपचार में उपयोग होने वाली महंगी दवाओं के दिल्ली में बेचे जाने से जुड़ा मामला गंभीर बताया गया है। ऐसे में यह पता लगाना जरूरी है कि अस्पताल से दवाओं की निकासी, वितरण और उपयोग की प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन किस-किस स्तर से हुआ हैं ? तथा इसमें किन अधिकारी व कर्मचारियों की भूमिका रही हैं ?

 

पीबीएम अस्पताल में पिछले कई वर्षों से भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। इसी क्रम में 30 जून को कलेक्ट्रेट पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान भी पीबीएम अस्पताल में भ्रष्टाचार की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई गई थी। हालांकि, गठित जांच कमेटी द्वारा अभी तक उस जांच का कोई ठोस परिणाम अथवा रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।

 

कैंसर उपचार में उपयोग होने वाली महंगी दवाओं के मामले में पीबीएम अस्पताल के औषधि नियंत्रक शिव शंकर झंवर व उनके अधीनस्थ कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की मांग की गई है। बिशनाराम सियाग का कहना है कि जांच के दौरान यदि उनकी भूमिका अथवा जिम्मेदारी सामने आती है, तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही निष्पक्ष जांच के लिए जांच पूरी होने तक उन्हें संबंधित पद से हटाने व पद से बर्खास्त करने की मांग की गई है, ताकि वे जांच प्रक्रिया को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं कर सकें।

 

सियाग ने कहा कि केवल वर्तमान दवा प्रकरण की जांच ही नहीं बल्कि पिछले वर्षों से सामने आ रही काफी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों की भी समयबद्ध, स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही पूर्व में गठित जांच कमेटी द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट को शीघ्र सार्वजनिक करने की मांग उठाई, जिससे पूरे मामले में पारदर्शिता बनी रहे।

 

जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बाताया कि ज्ञापन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मदनगोेपाल मेघवाल, पूर्व यूआईटी चैयरमेन मकसूद अहमद, पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत, ओबीसी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सैन, खनन विकास प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धनसुख आचार्य, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष अकरम सम्मा, शहर कांग्रेस पदाधिकारी विक्की चढ्ढा, समाज सेवी रामेश्वर बिश्नोई आदि सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहें।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवबाड़ी, श्री शिव महापुराण कथा का हुआ समापन

बीकानेर। शिवबाड़ी स्थित श्री ज्योत भारती जी के धूणे में पिछले सात दिनों से चल रही श्री शिव…