भारत-पाक सीमा पर जासूसी के आरोप में युवक गिरफ्तार, बज्जू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Description of image

बीकानेर, 28 जुलाई। बीकानेर जिले की बज्जू थाना पुलिस ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में जासूसी एवं देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क से संपर्क रखने तथा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों में सहयोग करने का आरोप है।

पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज के निर्देशानुसार सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के सुपरविजन में बज्जू थाना पुलिस ने एटीएस (ATS) से प्राप्त इनपुट के आधार पर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, गोड़ू निवासी 18 वर्षीय अनिल कुमार बिश्नोई पुत्र महावीर डेलू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी एवं उसके सहयोगियों से संपर्क रखने, देश की गोपनीय जानकारियां साझा करने के प्रयास, अपने नाम से जारी सिम कार्ड का उपयोग संदिग्ध गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराने तथा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने जैसे गंभीर आरोप हैं।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के संपर्क किन-किन लोगों से थे और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका क्या रही।

इस कार्रवाई में बज्जू थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा एटीएस बीकानेर यूनिट के अधिकारियों एवं जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 : जिला निर्वाचन अधिकारी ने गठित किए 24 प्रकोष्ठ, प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त

  बीकानेर, 28 जुलाई। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की प्रारम्भिक तैयारियों और निर्वाचन सम…