नशे से दूरी और स्वस्थ जीवनशैली का संकल्प दिलाया, डूंगर कॉलेज में NSS शिविर के तहत हुई स्वयंसेवकों की शुगर जाँच

बीकानेर, 30 अक्टूबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छता को प्रमुखता देते हुए स्वयंसेवकों की शुगर जाँच के साथ महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 

शिविर के दौरान फोर्ट डिस्पेंसरी, बीकानेर के नर्सिंग कर्मियों ने स्वयंसेवकों की शुगर जाँच की तथा उन्हें नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। वहीं स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार पुरोहित ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच ही बेहतर भविष्य का आधार है। विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाजसेवा और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर बीकानेर जिला समन्वयक डॉ. घनश्याम बिठू ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि NSS विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

 

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई प्रभारी रविकांत व्यास ने किया। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों, नर्सिंग कर्मियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

 

शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, स्वच्छता अपनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के जरिए कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री का हमला, SIR को बताया पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा

  बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज भाजपा कार्यालय में आयोजि…