
बीकानेर। सावन माह के पावन अवसर पर बुधवार को नहर सिंह महादेव मित्र मंडल की ओर से बाबा नहर सिंह महादेव का दिव्य सर्वोषधियों से विशेष अभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात भव्य महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव के दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। इसमें बीकानेर के लोकप्रिय कलाकार मोहित कुमार जोशी ने भजनों की प्रस्तुति दी तथा कार्यक्रम का संचालन किया।
धार्मिक आयोजन प्रिय मित्र एवं आचार्य श्री दुर्गा शंकर जी बिस्सा, श्री शिवम जी व्यास, श्री गौतम जोशी एवं श्री माधव किराडू के पावन सानिध्य में तथा भरत नारायण पुरोहित एवं कानू सुथार की अध्यक्षता में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूरा वातावरण ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।