लघु उद्योग भारती की हरित पहल: खारा ग्रोथ सेंटर में द्वितीय वाटिका का शुभारंभ, 1100 पौधे रोपे और 1100 पौधे किए वितरित

Description of image

बीकानेर। पर्यावरण संरक्षण एवं औद्योगिक क्षेत्रों को हरित बनाने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में संचालित *“एक सदस्य–एक पेड़”* अभियान के तहत आज खारा ग्रोथ सेंटर में लघु उद्योग भारती वाटिका के द्वितीय संस्करण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 1100 पौधे लगाए गए तथा 1100 पौधों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि *लालेश्वर महादेव पीठाधीश्वर पूजनीय संवित श्री विमर्शानंद जी महाराज, मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक जिला उद्योग केंद्र श्रीमती मंजू नैन जी गोदारा, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के शाखा प्रबंधक श्री राजकुमार जी मीणा, सीआईडी-सीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राम प्रताप जी गोदारा, बीकेईएसएल के श्री सुरेंद्र चौधरी, लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत अध्यक्ष श्री बाल किशन जी परिहार, खारा ग्रोथ सेंटर संघ अध्यक्ष श्री परमिंदर जी, बाबा रामदेव सेवा समिति अध्यक्ष श्री विक्रम जी, समाजसेवी श्री राजा राम जी धारणिया, भीखाराम चांदमल् से श्री आशीष जी अग्रवाल तथा न्यूकेम ऑयल मिल से श्री भारत भूषण जी गर्ग* उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लघु उद्योग भारती की इस पहल की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। औद्योगिक क्षेत्रों में हरित क्षेत्र विकसित करने की ऐसी पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी साबित होगी।

*लघु उद्योग भारती प्रांत अध्यक्ष श्री बाल किशन जी परिहार* ने कहा कि करणी औद्योगिक क्षेत्र में 1000 पौधों का सघन वन विकसित करने के संकल्प के बाद अब खारा ग्रोथ सेंटर में वाटिका के द्वितीय संस्करण का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण अभियान का विस्तार है। संस्था का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्रों को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाना है।

*जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री हर्ष कंसल* ने बताया कि “एक सदस्य–एक पेड़” अभियान को उद्योग जगत, प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों एवं आमजन का निरंतर सहयोग मिल रहा है। करणी औद्योगिक क्षेत्र में 1000 पौधों का सघन वन तैयार करने के बाद अब खारा ग्रोथ सेंटर में 1100 पौधे लगाने एवं 1100 पौधों का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण से जोड़ना है।

*खारा इकाई अध्यक्ष श्री रमेश जी अग्रवाल, इकाई सचिव श्री लाभू राम जी एवं उपाध्यक्ष श्री विजय पाल जी ने खारा ग्रोथ सेंटर में लघु उद्योग भारती वाटिका विकसित करने का संकल्प लिया था और इसके लिए प्रारंभिक कार्य भी शुरू कर दिया था। आज इस संकल्प के मूर्त रूप लेने पर लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने *श्री रमेश जी अग्रवाल, श्री लाभू राम जी एवं श्री विजय पाल जी* को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में *लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई अध्यक्ष श्री राजेश गोयल, शोभासर इकाई अध्यक्ष श्री दामोदर माहेश्वरी, करनी इकाई अध्यक्ष श्री विनोद धानुका, करनी इकाई सचिव श्री मनोज तलवारिया, जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रकाश जी नवहाल एवं इकाई संरक्षक श्री सुभाष जी मित्तल* सहित लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

कार्यक्रम के दौरान *भीखाराम चांदमल की ओर से श्री आशीष जी अग्रवाल* द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं सभी सहभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जिसके लिए लघु उद्योग भारती ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि “एक सदस्य–एक पेड़” अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जा रहा है। संस्था का प्रयास है कि औद्योगिक क्षेत्रों में अधिक से अधिक हरित क्षेत्र विकसित हों और लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम के अंत में संत-महात्माओं, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, उद्योग जगत, सामाजिक संस्थाओं, सहयोगियों एवं उपस्थित सभी गणमान्यजनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

लघु उद्योग भारती वाटिका का यह द्वितीय संस्करण खारा ग्रोथ सेंटर को एक सुंदर, स्वच्छ एवं हरित औद्योगिक क्षेत्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 🌱🌳कार्यक्रम का मंच संचालन श्री ज्योति प्रकाश रंगा जी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को प्रभावी एवं गरिमापूर्ण ढंग से संचालित किया

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत गजनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपए का इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन …