वाई-फाई डिटेक्टिव रोबोट ने दिलाया आरएसवी स्कूल को प्रथम स्थान, गरिमा और स्नेह की वैज्ञानिक प्रतिभा ने किया कमाल

 

बीकानेर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बीकानेर की ओर से आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग एड प्रतियोगिता-2026 में जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी स्कूल की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

 

प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की छात्राएं गरिमा सिंह एवं स्नेह स्वामी ने डॉ. श्वेता द्विवेदी के मार्गदर्शन में अपना अभिनव प्रोजेक्ट ‘वाई-फाई डिटेक्टिव रोबोट’ प्रस्तुत किया। विज्ञान एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित इस मॉडल ने निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और छात्राओं को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

 

इस प्रतियोगिता में बीकानेर सहित कुल 18 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बीकानेर के अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, राजगढ़, डीडवाना-कुचामन सहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने अपने विज्ञान मॉडल एवं नवाचार आधारित प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए।

 

छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय समूह की प्रबंध निदेशक निधि स्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गरिमा सिंह, स्नेह स्वामी एवं उनकी मेंटर डॉ. श्वेता द्विवेदी को बधाई दी। उन्होंने इसे विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

 

विद्यालय के सीनियर विंग कोऑर्डिनेटर डॉ. पुनीत चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े नवाचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और तकनीकी समझ विकसित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

 

संवाद प्रेषक: रविंद्र भटनागर

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नागालैंड के विद्यार्थियों को जयपुर में दिखेगी राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत निकाली राष्ट्रीय एकता यात्रा

  जयपुर। राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने…