म्यूज़ियम में लगेगी प्रदर्शनी, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, निशुल्क कर सकेंगे म्यूजियम का अवलोकन

बीकानेर, 26 सितंबर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर गंगा राजकीय संग्रहालय में शनिवार को ‘हमारी विरासत हमारा गौरव’ विषयक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
संग्रहालयाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में संभाग के संरक्षित स्मारकों के छायाचित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लोक कलाकारों द्वारा नृत्य, गायन आदि की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रदर्शनी का समय प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक रखा गया है। इसके साथ ही विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी गंगा राजकीय संग्रहालय पर्यटकों की अवलोकनाथ निशुल्क रहेगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

40 ग्राम चांदी का सिक्का, भारत माता की तस्वीर और प्रार्थना की धुन… नारायण चोपड़ा को मिला अनूठा उपहार

बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष की स्मृति में तैयार किया गया विशेष …