
बीकानेर 8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर डॉक्टर अंबेडकर उत्थान परिषद जयपुर द्वारा कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा जयपुर ऑडिटोरियम में अविनाश गहलोत कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान सरकार के मुख्य अतिथि में छठा सर्व समाज नारी गौरव सम्मान 2026 का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसहाय वर्मा विधायक निवाई, पीपलू ने की तथा विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के आयुक्त ओमप्रकाश बैरवा, प्रकाश सिंह चौहान आईआर एस उपनिदेशक आयकर विभाग रायपुर ,छत्तीसगढ़ व अनिल कुमार गोठवाल पूर्व महासचिव डॉक्टर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी तथा बी.एल . नवल पूर्व माननीय सदस्य राजस्थान राजस्व मंडल अजमेर रहे। सम्मान समारोह में सह संयोजक श्रीमाधोपुर निवासी वेद प्रकाश बरौलिया ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित कर “नारी गौरव” सम्मान से सम्मानित किया जिसमें बीकानेर जिले से सखी संस्था म्यूजिक एवं महिला सुरक्षा ग्रुप कि संस्थापक संध्या द्विवेदी व कमल शर्मा को जयपुर में सम्मानित किया गया महिलाओं के सशक्तिकरण एवं पीड़ित महिलाओं की सहायता करना सामाज सेविका के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के तहत इनको नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।