
बीकानेर। लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई द्वारा बीकानेर में नव पदस्थापित आईजी ओम प्रकाश का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष बालकिशन परिहार, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हर्ष कंसल, बीकानेर इकाई संरक्षक सुभाष मित्तल, बीकानेर इकाई अध्यक्ष राजेश गोयल, करनी इकाई अध्यक्ष विनोद धानुका तथा करनी इकाई सचिव मनोज तलवारिया ने उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका वेलकम किया। सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बीकानेर में सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की।