उद्योगों के हित में सकारात्मक पहल की जाती है यूपी में : कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता

Description of image

बीकानेर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन) नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी लघु उद्योग भारती द्वारा भेजे गए उद्योग से संबंधित सुझावों एवं शिकायतों के समाधान को सरकार प्राथमिकता से करती है और उद्योगों के हित में सकारात्मक पहल की जाती है।

वे बीकानेर में लघु उद्योग भारती, बीकानेर इकाई द्वारा अभिनंदन चर्चा कार्यक्रम में बाेल रहे थे।

इस अवसर पर हल्दीराम ग्रुप के प्रमुख मनोहर बाबू अग्रवाल, केंट आरओ के संस्थापक महेश गुप्ता तथा क्रिस्टल ग्रुप के प्रमुख राजेश जी गुप्ता का भी उपरन्ना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों को होली पर्व की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल के रूप में सुभाष मित्तल, प्रांत अध्यक्ष बाल किशन परिहार, हर्ष कंसल, राजेश गोयल, विनोद धानुका, मनोज तलवारिया, विनोद गोयल, विनोद बाफना, नरेंद्र अग्रवाल, सुशील बंसल, के.के. मेहता, जुगल राठी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई कार्यकारिणी का ऐलान, गांव-ढाणी तक संगठन विस्तार का लक्ष्य

बीकानेर,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष माननीय एमडी चोपद…