
बीकानेर। ग्राम पंचायत काकड़ा तहसील नोखा में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर में किसान हेतराम पुत्र हनुमान बिश्नोई को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया गया। कृषि विभाग की मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत खेत की मिट्टी की जांच कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया गया जिसमें किसान के खेत में पोषक तत्वों की स्थिति और पूर्ति के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग की पूर्ण जानकारी प्रदान की गई ।योजना अंतर्गत गांव के 25 अन्य किसानों को भी शिविर में मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए तथा रसायनिक उर्वरकों के सिफारिश अनुसार कम उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया। शिविर में किसानों को कृषि विभाग की अनुदान योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से एक ही स्थान पर त्वरित काम होते हैं जिससे समय एवं धन की बचत होती हैं।