बीकानेर में सरेआम युवक की पिटाई, 10-15 हमलावरों ने किया हमला; CCTV फुटेज वायरल

Description of image

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर हुए जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आठ-दस बदमाशों द्वारा युवक की लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से की गई बेरहमी से पिटाई की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।पुलिस के अनुसार चौपड़ा बाड़ी निवासी परमेश्वर सोनी ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि 13 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे वह कोचर सर्किल स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। इसी दौरान उसकी बहन के ससुराल पक्ष से जुड़े कुछ लोग अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों एवं अन्य हथियारों से उस पर हमला कर दिया।रिपोर्ट में बनवारीलाल सोनी, प्रवीण सोनी, जैकी सोनी, गणेश सोनी, ऋतिक सोनी, दीपू सोनी सहित 10 से 15 लोगों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। हमले में परमेश्वर सोनी के सिर, आंख और पैरों में चोटें आई हैं। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी तथा उसका एप्पल आईफोन 15 प्लस भी तोड़ दिया।

 

पुलिस के मुताबिक युवक की दाहिनी आंख के पास चोट के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।इधर, सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कई लोग एक युवक को घेरकर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।गंगाशहर थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

शिव पुराण कथा का भव्य आयोजन शुरू, संतोष सागर महाराज ने बताया कथा का महत्व

बीकानेर। समाजसेवी नित्यानंद पारीक ने बताया कि श्री संत शिरोमणि जोत भारती जी की 69वीं पुण्य…