बीकानेर में 26 से 28 जुलाई तक होगा 13वां जिला स्तरीय कूडो ट्रेनिंग कैम्प व टूर्नामेंट

Description of image

बीकानेर, 25 जुलाई। कूडो मार्शल आर्ट सोसाइटी, बीकानेर के तत्वावधान में 13वीं कूडो (जापानी मिक्स्ड कॉम्बैट स्पोर्ट्स) जिला स्तरीय ट्रेनिंग कैम्प एवं टूर्नामेंट का आयोजन 26 से 28 जुलाई तक पीएसटी मार्शल आर्ट एकेडमी, शिव वैली, गंगाशहर रोड, बीकानेर में किया जाएगा।

कूडो बीकानेर की सेन्सेई सोनिका सैन ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं ओपन वर्ग के 200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को कूडो की नवीनतम तकनीकों एवं नियमों से परिचित कराना तथा उनकी खेल क्षमता को और अधिक सशक्त बनाना है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष जिला स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को कूडो खेल के नए संस्करण और आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण मिल सके। इस बार प्रशिक्षण शिविर में कूडो राजस्थान के मुख्य प्रशिक्षक रेन्शी प्रीतम सैन खिलाड़ियों को जापानी मिक्स्ड कॉम्बैट स्पोर्ट्स कूडो के नवीन दांव-पेच एवं तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे।

सोसाइटी के उपाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 27 जुलाई को 13वीं कूडो जिला स्तरीय टूर्नामेंट तथा 28 जुलाई को द्वितीय बीकानेर जिला कूडो फेडरेशन कप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं महिला एवं पुरुष वर्ग की विभिन्न आयु और भार श्रेणियों, जिनमें सब-जूनियर, जूनियर, कैडेट्स एवं सीनियर वर्ग शामिल हैं, में आयोजित होंगी।

सेन्सेई सोनिका सैन ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण-पत्र एवं आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

उन्होंने जिले के सभी कूडो खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

लूणकरणसर को सोमवार को नये लुक में मिलेगा रोडवेज बस अड्डा, मंत्री श्री सुमित गोदारा करेंगे शुभारंभ

  बीकानेर। लूणकरणसर में रोडवेज बस अड्डे का शुभारंभ सोमवार को प्रातः 11 बजे होगा। &nbs…