
बीकानेर। तमिलनाडू राज्य में विश्व विख्यात श्री पार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थ धाम कृष्णगिरी के पीठाधीश्वर, जगद्गुरु पूज्यपाद 1008 श्री वसंत विजयानंद गिरीजी महाराज की प्रेरणा एवं पावन सान्निध्य में संभाग मुख्यालय बीकानेर चैत्र नवरात्रि में विराट महोत्सव का साक्षी बनेगा। मौका होगा चैत्र नवरात्रि विराट कथा यज्ञ महोत्सव के 19 मार्च, गुरुवार से 29 मार्च, रविवार तक के आयोजन का। गुरुभक्त संकेश जैन ने बताया कि छोटीकाशी कहे जाने वाले बीकानेर के गंगाशहर रोड़ स्थित अग्रवाल भवन परिसर में पूज्यपाद महाराजश्री के सान्निध्य में 19 मार्च से 29 मार्च तक प्रतिदिन 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पायरेट कुबेर लक्ष्मी यंत्र एवं 1008 जीबू कॉइन का दिव्य साधना शिविर आयोजित होगा। वहीं दोपहर 3 बजे से संध्या 6 बजे तक काशी के विद्वान विप्र पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर हजारों किलो मेवा, हजारों किलो देशी घी एवं हजारों किलो शुद्ध चन्दन की लकडिय़ों से 9 कुंडीय अति विराट दिव्य यज्ञ होगा। साथ ही साथ जगद्गुरु श्री वसंत विजयानंद गिरीजी महाराज के श्रीमुख से रात्रि 8 बजे से 11 दिवसीय भव्य एवं दिव्य सर्व कष्ट निवारक देवी भागवत कथा की अमृत वर्षा होगी। साथ ही जगद्गुरु श्री वसंत विजयानंद गिरीजी महाराज की अतिदिव्य निश्रा में हस्त निर्मित 500 दिव्य समृद्धि कलश जिसमें 351 दिव्य दुर्लभ वस्तुएं सम्मिलित है यज्ञ पूजा द्वारा सिद्धि विधान होगा। इसके अलावा प्रतिदिन सांय 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक समस्त श्रद्धालूओं के लिए विशाल नि:शुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी होगी और प्रतिदिन रात्रि साढ़े दस बजे से अनेक विश्वविख्यात संगीतकार कलाकारों द्वारा भजन संध्या आयोजित होगी। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है।
नेंगे 35 से 45 फीट ऊंचे विशाल मंदिर
गुरुभक्त संकेश जैन ने यह भी बताया कि अग्रवाल भवन परिसर में गणपति मंदिर, भैरव मंदिर, शिव पार्वती मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, कृष्णगिरी पदम्मावती मंदिर, धनदेश्वरी मंदिर, दुर्गा मंदिर, सिद्धिदात्री मंदिर, महागौरी मंदिर, करणी माता मंदिर, ललिता महात्रिपुर सुंदरी मंदिर, सरस्वती मंदिर, श्रीराम परिवार मंदिर, हनुमान मंदिर का निर्माण किया जाएगा जो विशाल 35 से 45 फीट ऊंचे बनाए जाएंगे। ये मंदिर सम्पूर्ण भारत में एकमात्र छोटीकाशी बीकानेर नवरात्रि के आकर्षण बनेंगे।