पीबीएम : श्वसन रोग अस्पताल में व्यवस्थाऐं दुरुस्त करने की कवायद तेज : विभागाध्यक्ष डॉ. गुंजन सोनी अव्यवस्थाएं दूर करने को लेकर हुए सक्रिय

Description of image

बीकानेर,प्रिंस बिजयसिंह मेमोरियल (PBM) अस्पताल के श्वसन रोग विभाग (टीबी एवं चेस्ट अस्पताल) में व्यवस्थाओं के सुधार को लेकर विभागाध्यक्ष बनने के तुरंत बाद डॉ. गुंजन सोनी सक्रिय हो गए हैं। प्राचार्य पद के अनुभव का लाभ अब श्वसन रोग विभाग को मिलता नजर आ रहा है।

इस क्रम में डॉ. सोनी ने शनिवार को मैट्रन, नर्सिंग अधिकारियों, वार्ड इंचार्ज, बायोमेडिकल इंजीनियर और सफाई ठेकेदार की संयुक्त बैठक ली , जिसमें अस्पताल की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि जिन वार्डों में सफाई, मरीजों की देखभाल, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और मां योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य होगा, उन्हें हर माह ट्रॉफी और 1000 रुपये का नकद प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह प्रोत्साहन स्वयं विभागाध्यक्ष डॉ. सोनी की ओर से प्रदान किया जाएगा।

नर्सिंग स्टाफ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी नर्सिंग अधिकारी निर्धारित यूनिफॉर्म में रहेंगे और ड्यूटी के दौरान अनावश्यक मोबाइल उपयोग नहीं करेंगे। अस्पताल में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नर्सिंग अधिकारियों को सौंपी गई है, जिसकी निगरानी आरएमओ डॉ. प्रमोद ठाकराल द्वारा की जाएगी।

विभागाध्यक्ष डॉ. सोनी ने स्पष्ट किया कि मरीजों से संबंधित कोई भी शिकायत उनके कार्यालय तक नहीं पहुंचनी चाहिए। साथ ही, सभी महत्वपूर्ण उपकरण जैसे बाइपैप मशीन, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट सुचारु रूप से कार्य करें, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी वार्ड में उपकरण या दवाओं से संबंधित समस्या होने पर तत्काल विभागाध्यक्ष को अवगत कराने को कहा गया है।

बिजली आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। छोटे-मोटे मरम्मत कार्यों के लिए डॉ. जितेंद्र आचार्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या का समय पर समाधान हो सके।

इसके अलावा, टीबी एवं चेस्ट अस्पताल में एक नया ICU शुरू करने की योजना भी बनाई गई है। इसके लिए आवश्यक मामूली सिविल कार्य हेतु पीडब्ल्यूडी के एईएन को अवगत करा दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द ICU संचालन शुरू किया जा सके।

डॉ. गुंजन सोनी ने बैठक के दौरान कहा कि स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर कि मंशा अनुसार विभाग के प्रत्येक रोगी को स्वास्थ्य विभाग कि प्रत्येक योजना का लाभ देने हेतु हम प्रतिबद्ध है, उपचार के आभाव मे किसी रोगी को कोई परेशानी नहीं आने दी जायेगी

उल्लेखनीय है कि डॉ. गुंजन सोनी के नेतृत्व में श्वसन रोग विभाग में व्यवस्थाओं को सुधारने की दिशा में सख्त और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

एसबीआई है विश्वास का प्रतीक, उपमहाप्रबंधक ने दिया कार्मिकों को सेवा-सन्देश।

बीकानेर,श्रीडूंगरगढ़ 3 मई 2026। जर्जर भवन, पुराने फर्नीचर और एक से दूसरे काउंटर पर चक्कर का…