कांवड मेले के अवसर पर 04 रेलसेवाएं रायवाला, मोतीचूर व ज्वालापुर स्टेशनों पर करेगी अस्थाई ठहराव

Description of image

रेलवे द्वारा कांवड मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 04 रेलसेवाएं रायवाला, मोतीचूर व ज्वालापुर स्टेशनों पर 02 मिनट का अस्थाई ठहराव करेगी।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-

 

1. गाडी संख्या 19565, ओखा-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 30.07.26 से 13.08.26 तक ज्वालापुर स्टेशन पर 15.53 बजे आगमन व 15.55 बजे प्रस्थान, मोतीचूर स्टेशन पर 17.00 बजे आगमन व 17.02 बजे प्रस्थान तथा रायवाला स्टेशन पर 17.35 बजे आगमन व 17.37 बजे प्रस्थान करेगी।

 

2. गाडी संख्या 14815, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 30.07.26 से 13.08.26 तक ज्वालापुर स्टेशन पर 13.24 बजे आगमन व 13.26 बजे प्रस्थान, मोतीचूर स्टेशन पर 13.54 बजे आगमन व 13.56 बजे प्रस्थान तथा रायवाला स्टेशन पर 14.16 बजे आगमन व 14.18 बजे प्रस्थान करेगी।

 

3. गाडी संख्या 19566, देहरादून-ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 30.07.26 से 13.08.26 तक ज्वालापुर स्टेशन पर 07.52 बजे आगमन व 07.54 बजे प्रस्थान, मोतीचूर स्टेशन पर 07.24 बजे आगमन व 07.26 बजे प्रस्थान तथा रायवाला स्टेशन पर 07.08 बजे आगमन व 07.10 बजे प्रस्थान करेगी।

 

4. गाडी संख्या 14816, ऋषिकेष-श्रीगंगानगर प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 30.07.26 से 13.08.26 तक ज्वालापुर स्टेशन पर 14.28 बजे आगमन व 14.30 बजे प्रस्थान, मोतीचूर स्टेशन पर 14.02 बजे आगमन व 14.04 बजे प्रस्थान तथा रायवाला स्टेशन पर 13.35 बजे आगमन व 13.37 बजे प्रस्थान करेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे फॉलोअप शिविर

बीकानेर। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर फोलोअप शिविर आयोजित किए …