खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों सौगातें

Description of image

बीकानेर, 25 अप्रैल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने शनिवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगातें दी। उन्होंने दर्जनों कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गांव-गांव समृद्धि की गाथा गाने लगे हैं। प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास हुआ है। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है।

मंत्री श्री गोदारा ने कल्याणसर में 33/11 केवी जीएसएस पर 5 एमवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर तथा ट्यूबवेल के लोकार्पण के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र तेजी से विद्युत आत्मनिर्भर बन रहा है। इससे किसानों को सहूलियत होगी और उनका उत्पादन बढ़ेगा। श्री गोदारा ने सिंथल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसिंहपुरा में 35.60 लाख रुपये की लागत से 4 कक्षा-कक्षों के निर्माण का शिलान्यास किया। सूरतसिंहपुरा में ट्यूबवेल, 65 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र व चारदीवारी तथा 33/11 केवी जीएसएस पर 5 एमवीए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। यहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 45 लाख रुपए की लागत से बनने वाले चार कक्षा कक्षों का शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार अपने संकल्प के अनुसार प्रदेश में आधारभूत ढांचे को तेजी से विस्तार दे रही है। पेयजल योजना धरातल पर उतरी हैं। स्कूलों में सुविधाएं बढ़ी हैं और सड़कों का जाल बिछा है। इससे ग्रामीणों को बेहतर जीवन सुविधा मिल रही हैं। उन्होंने मूण्डसर में 112.50 लाख रुपये की लागत से मूण्डसर से रामसर सड़क 3 किमी का लोकार्पण किया और कहा कि इस सड़क से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी तथा उनके समय ऊर्जा और धन की बचत होगी। मंत्री ने कहा कि संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी निर्माण कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करें।

*नापासर को दी एक करोड़ की सड़कों की सौगात*

खाद्य मंत्री ने नापासर में लगभग एक करोड रुपए की लागत की तीन सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने नापासर मुख्य बाजार में 24.94 लाख रुपये की लागत से 300 मीटर सौंदर्यकरण एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य तथा नापासर से रामसर सड़क का लोकार्पण किया। नापासर नेहरू चौक में 24.94 लाख रुपये की लागत से 300 मीटर सौंदर्यकरण कार्य तथा 49.82 लाख रुपये की लागत से मालचंद सोनी के घर से श्यामसुंदर सुथार के घर तक बीकानेर मैन सड़क 1 किमी भी क्षेत्र को समर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नापासर कस्बे को मॉडल कस्बे के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां सभी आवश्यक सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से मोहिया करवाई जा रही है।

*रामसरा में ट्रैक्टर रैली से मंत्री का किया भव्य स्वागत, फूलों की बरसात कर की अगवानी*

खाद्य मंत्री श्री गोदारा का नापासर से रामसर तक ट्रैक्टर रैली के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से मंत्री श्री गोदारा की अगवानी की। श्री गोदारा ने यहां करोड़ों रुपए के एक दर्जन से अधिक कार्य आमजन को समर्पित किए तथा कहा कि राज्य सरकार द्वारा अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है।

उन्होंने रामसर में 94.64 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी, पाइपलाइन व जलहोद का शिलान्यास, 64.50 लाख रुपये की लागत से राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेघवाल मोहल्ला में पांच कक्षा-कक्ष, चारदीवारी, जलकुंड व शौचालय सहित सीसी ब्लॉक निर्माण का शिलान्यास तथा 30 लाख रुपये की लागत से राजकीय आयुर्वेद औषधालय भवन का शिलान्यास किया।

श्री गोदारा 6 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नापासर से रामसर सड़क 10 किमी, 1.50 करोड़ रुपये की लागत से मूण्डसर 132 जीएसएस से गजरूपदेसर 11 जीएसएस तक 15 किमी नई लाइन, 10 लाख रुपये की लागत से हाई मास्क लाइट, 7.50 लाख रुपये की लागत से रामचंद्र के घर से कोजाराम के घर होते हुए राजकुमार ओझा के घर की तरफ पानी निकासी के लिए सीवरेज लाइन, 5 लाख रुपये की लागत से वार्ड नं 6 में परमाराम गंगाराम घर के आगे सोखता कुआ का निर्माण, गजरूपदेसर 11 जीएसएस में 3.15 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एवं रामसर 111 जीएसएस में 3.15 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। यहीं 6.80 लाख रुपये की लागत से ब्राह्मण गेस्ट हाउस भवन परिसर में सीसी ब्लॉक के चौक के निर्माण, 19.30 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक श्मशान भूमि की चारदीवारी चौक निर्माण व अन्य विकास कार्य तथा 10 लाख रुपये की लागत से पेयजल पाइपलाइन विस्तार कार्यों का लोकार्पण करते हुए यह कार्य आमजन को समर्पित किए।

इस दौरान राजकुमार कस्वा, भगवान खींचड़, गणपत गोदारा, बनवारी बिश्नोई, इमरान शाह, रामलाल गोदारा, नापासर के दुर्जन सिंह चौहान, दीनदयाल भाटी, जसवंत दैया, गोपी किशन सोनी, रामरतन सुथार, सिंथल के डूंगर दान बिठ्ठू, विद्युत विभाग के अभियंता गिरधारी सियाग, कपिल गुप्ता, जलदाय विभाग के बाबूलाल जाखड़, कृषि मंडी के देवराज हटीला, राजकुमार अधिशासी अधिकारी अलका बुरड़क, सीआई सुषमा शेखावत, सहित अनेक ग्रामीण जनप्रतिनिधि-अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, 11 वाहन पकड़े, लाखों की पेनल्टी वसूली

बीकानेर, 25 अप्रैल। जिले में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते ह…