पंचायत चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप प्रकोष्ठ ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

 

बीकानेर, 03 नवम्बर।पंचायत चुनाव में अधिकाधिक मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार को सेरूणा, पूनरासर एवं दुलचासर क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जिला परिषद सीईओ और स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती शैलजा पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत स्वीप टीम ने ग्रामीण मतदाताओं से सीधा संवाद कर उन्हें मतदान के महत्व की जानकारी दी तथा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की।

 

स्वीप प्रभारी श्रीमती शैलजा पांडे ने बताया कि इस दौरान टीम सदस्यों ने ग्रामीणों को उनके मताधिकार के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में प्रत्येक पात्र मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वयं मतदान करने के साथ ही अपने परिवारजनों, पड़ोसियों एवं मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।इस अभियान में स्वीप समन्वयक प्रशांत जोशी, सह-समन्वयक गोपाल जोशी तथा स्वीप सदस्य अमरदीप गोदारा, सुधीर मिश्रा, दीपक मेहरा एवं शिव बड़गुजर ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

स्वीप प्रकोष्ठ के सह प्रभारी श्री सुरेश बिश्नोई ने बताया कि जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं।इसके तहत वृद्धजन, दिव्यांगजन, युवा एवं महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद कर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

दीपावली से पहले महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सभी परीक्षा परिणाम होंगे जारी, अधिकांश परिणाम घोषित

  बीकानेर,महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा एवं…