
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार-
1. गाडी संख्या 22491/22492, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 16.07.26 से 31.07.26 तक तथा दिल्ली से दिनांक 17.07.26 से 01.08.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
2. गाडी संख्या 20471/20472, श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर रेलसेवा में श्रीगंगानगर से दिनांक 12.07.26 से 26.07.26 तक एवं पुरी से दिनांक 15.07.26 से 29.07.26 तक 01 द्वितीय थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है।