
बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत पूगल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 39.250 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो और एक स्विफ्ट कार भी जब्त की है तथा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 27 अगस्त 2026 को दौराने गश्त 38 डीओडीडी हनुमाननगर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपियों के कब्जे से 39.250 किलो डोडा पोस्त बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनपूराम उर्फ नरपत पुत्र शैतानाराम कुम्हार (25), सवाई सिंह पुत्र भैरू सिंह राजपूत (27), भादर सिंह पुत्र देवी सिंह राजपूत (25) तथा किशन सिंह पुत्र उदय सिंह राजपूत (27) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 116/2026, धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रकरण में आगे की जांच सुरेन्द्र बारूपाल, थानाधिकारी पुलिस थाना दंतौर द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ की सप्लाई, स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा एवं वृत्ताधिकारी खाजूवाला विजय पाल यादव के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी समरवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
कार्रवाई में एसआई लोहरूराम एवं कांस्टेबल मनथुन 457 की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में सरजीत सिंह हेड कांस्टेबल 165, जगदीश कांस्टेबल 2010, चूनीलाल कांस्टेबल 529 तथा अविनाश कांस्टेबल 707 भी शामिल रहे।