बीकानेर। पांचू थाना पुलिस ने आत्महत्या दुष्प्रेरण के एक मामले में कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी महेंद्र कच्छावा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विवाहिता को कथित रूप से ब्लैकमेल करने, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकियां देने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप हैं।
यह है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी भतीजी की शादी 8 मार्च 2026 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल गांव पिथरासर आती-जाती थी।
आरोप है कि महेंद्र और चंदूराम नाम के व्यक्तियों ने करीब एक साल से विवाहिता के मोबाइल नंबरों पर फोन करने तथा व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से कथित रूप से ब्लैकमेल और धमकियां देकर परेशान किया। आरोपियों द्वारा उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने तथा शादी नहीं करने जैसी बातें कहने का भी आरोप लगाया गया है।
परिवादी के अनुसार, इन घटनाओं से परेशान होकर विवाहिता ने अपने ससुराल गांव पिथरासर स्थित घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस संबंध में पुलिस थाना पांचू में प्रकरण संख्या 142/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी महेंद्र कच्छावा पुत्र बुधाराम, जाति माली, उम्र 22 वर्ष, निवासी मालियों का बास, सोयला, पुलिस थाना खेड़ापा, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।
इनके निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा के निर्देशन में की गई। नोखा वृत्ताधिकारी के निकट सुपरविजन में पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम
ईश्वर प्रसाद जांगिड़, थानाधिकारी, पुलिस थाना पांचू
संतोषनाथ, उपनिरीक्षक
पप्पूलाल, उपनिरीक्षक
उम्मेद, उपनिरीक्षक
अन्नाराम, हेड कांस्टेबल
पुलिस थाना पांचू की टीम
पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
रिपोर्ट | सिटी बीकानेर
