
बीकानेर, 13 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत मंगलवार को जिले की 18 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू के अनुसार बीकानेर उपखंड की कतरियासर एवं रुणिया बड़ाबास, लूणकरणसर की राजासर उर्फ करणीसर एवं कागासर, श्रीडूंगरगढ़ की सत्तासर, मोमासर एवं कुन्तासर, कोलायत-हदा की चकबंधा न. 1(सांखला बस्ती) एवं गुडा, बज्जू की गाेकुल एवं बिजेरी, पूगल की अमरपुरा, छत्तरगढ़ की भानसर, खाजूवाला की 17केएचएम, नोखा प्रथम की केडली एवं शोभाणा तथा नोखा द्वितीय की थावरिया एवं साधासर ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।