
बीकानेर 29 जुलाई। एसकेआरएयू कुलगुरु डॉ. आर.बी. दुबे ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र, बीकानेर-II, लूणकरणसर , आरओसीएल एवं ए टी सी फार्म का निरीक्षण किया। इस अवसर पर निदेशक अनुसंधान डॉ. एन.के. शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. आर.के. शिवरान, वैज्ञानिक भगवत सिंह खेरावत, उप निदेशक ए टी सी डॉ. मेघवंशी, कृषि अनुसंधान अधिकारी डॉ. गोविंद जाखङ कृषि अधिकारी डॉ. मामराज मेघवाल एवं सहायक कृषि अधिकारी अब्दुल अमीन उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कुलगुरु ने केंद्र पर चल रही विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों, प्रक्षेत्र प्रदर्शनों एवं फसल प्रयोगों का अवलोकन किया। उन्होंने आरओसीएल एव ए टी सी फार्म पर संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा उपस्थित वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए
कुलगुरु डॉ दुबे ने केंद्र के कार्यों की सराहना की तथा किसानों के हित में अतिरिक्त समन्वय से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी किसानों तक पहुंचाने एवं प्रक्षेत्र प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करें।