बीकानेर, 26 अक्टूबर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जेठानंद व्यास ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत सुजानदेसर स्थित हनुमान जी मंदिर के पास ब्राह्मणों के मोहल्ले, वार्ड संख्या 3 में सार्वजनिक टिन शेड निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपए की अभिशंसा की है। इस कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग होगी।
इस विकास कार्य की अभिशंसा पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए विधायक श्री जेठानंद व्यास का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रेम गहलोत, बाबूलाल पंचारिया, श्री कन्हैया पानेचा, राजू, प्रकाश कुमार, नारायण, पवन, अशोक एवं हरिकिशन पानेचा ने विधायक का अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक टिन शेड बनने से स्थानीय निवासियों को सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के दौरान सुविधा मिलेगी।
