फायर सेफ्टी डे पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Description of image

बीकानेर, 14 अप्रैल। फायर सेफ्टी डे के अवसर पर मंगलवार को पब्लिक पार्क स्थित विजय स्तंभ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आग लगने की घटनाओं में जान गंवाने वाले अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही देश की रक्षा में शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने बताया कि भारत में हर वर्ष 14 अप्रैल को फायर सेफ्टी डे मनाया जाता है। वर्ष 1944 में मुंबई में हुई दुर्घटना में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को याद किया गया। उन्होंने 14 से 20 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और बताया कि इस दौरान मॉक ड्रिल, जागरूकता रैलियां, प्रशिक्षण शिविर और जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य आमजन को आग से बचाव और आपदा के समय सही प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना है।

 

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रियंका तलानिया ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि अग्नि दुर्घटनाएं कभी और कहीं भी हो सकती हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसके प्रति जागरूक रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़े हादसों से बचा जा सकता है।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आगजनी की घटनाओं में कमी लाना रहा। इस अवसर पर जिला परिषद के अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहीदों को समर्पित 2 मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम का जिला आईईसी समन्वयक श्री गोपाल जोशी ने किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पीबीएम के चुन्नीलाल सोमानी ट्रोमा सेंटर में प्रदेश की पहली ऑर्थो बायोलॉजिकल रिजनरेटिव केयर क्लिनिक का हुआ लोकार्पण

बीकानेर, 14 अप्रैल। पीबीएम अस्पताल से संबद्ध ट्रोमा सेंटर में मंगलवार को प्रदेश की पहली अत…