प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान को दिया 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात

Description of image

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दिनांक 17.07.2026, शुक्रवार को पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से वर्चुअल माध्यम से राजस्थान के आठ रेलवे स्टेशनों सहित देशभर के 75 अन्य अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इन स्टेशनों के पुनर्विकास से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे के आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। उद्घाटन समारोह के अवसर पर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ श्री गुलाबचंद कटारिया राज्यपाल, पंजाब एवं प्रशासक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री रवनीत सिंह, केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भी उपस्थित रहे।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर, दौसा, डीग, गंगापुर सिटी, गोटन, जैसलमेर, खैरथल और सोमेसर रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया गया। ये सभी स्टेशन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए जहां जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

दौसा में आयोजित समारोह में राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे सभी को पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन पर शुभकामनाएं दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि पूर्ण विकसित रेलवे स्टेशन, क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे तथा नागरिकों को जीवन अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर श्री मदन राठौड़- सांसद (राज्यसभा) ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में राजस्थान में विकास के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में श्री मुरारी लाल मीना, सांसद- दौसा, श्री किरोड़ीलाल मीना, विधायक- सवाई माधोपुर एवं कई जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

गोटन में आयोजित समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा गोटन रेलवे स्टेशन राजस्थान की आर्थिक मजबूती प्रदान करता है। गोटन रेलवे स्टेशन पूरे नागौर क्षेत्र के विकास का एक नया केंद्र बनेगा। अमृत भारत स्टेशन के उद्घाटन पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ श्री भागीरथ चौधरी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, श्री कन्हैया लाल जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल मंत्री, राजस्थान सरकार, डॉ. मंजू बाघमार, सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

जैसलमेर में आयोजित समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सुदूर रेगिस्तान की धरती पर, सीमावर्ती क्षेत्र के जिला मुख्यालय पर ये विश्वस्तरीय जैसलमेर स्टेशन बना है। विकास की गति, आधुनिक बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव ने भारत की नई पहचान बनाई है । इस अवसर पर श्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ छोटू सिंह भाटी विधायक-जैसलमेर, महंत श्री प्रताप पुरी विधायक पोकरण सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

खैरथल में आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि खैरथल के विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर श्री भूपेंद्र यादव के साथ कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में श्री उम्मेदा राम बेनीवाल, सांसद-बाड़मेर, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कैलाश चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

सोमेसर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में श्री जोराराम कुमावत, पशुपालन एवं डेयरी गोपालन तथा देवस्थान मंत्री राजस्थान सरकार, श्री पीपी चौधरी सांसद-पाली, श्री केसाराम चौधरी विधायक-मारवाड़ जंक्शन सहित जनप्रतिनिधीगण उपस्थित रहे।

 

इन सभी स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया गया है। स्टेशन भवनों को आधुनिक स्वरूप देने के साथ यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नाल पुलिस ने पंजाब निवासी तस्कर को दबोचा, भारी मात्रा में डोडा पोस्त जब्त

  बीकानेर, 17 जुलाई। बीकानेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के …