बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स की त्रैमासिक बैठक आयोजित, एक्शन प्लान को मंजूरी

Description of image

बीकानेर, 27 अप्रैल। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) श्री रमेश देव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जिला महिला समाधान समिति एवं उड़ान योजना की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपनिदेशक महिला अधिकारिता डॉ. अनुराधा सक्सेना द्वारा गत वित्तीय वर्ष में संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित एक्शन प्लान प्रस्तुत किया गया, जिसमें जिले की बेटियों एवं महिलाओं के लिए पॉडकास्ट, टॉक शो, साक्षात्कार, कार्यशालाएं, महत्वपूर्ण दिवसों का आयोजन जैसे नवाचार शामिल हैं। बैठक में इस एक्शन प्लान का अनुमोदन किया गया।

श्री रमेश देव ने निर्देश दिए कि आई.ई सी सामग्री के तहत कैरम बोर्ड भी तैयार करवाए जाएं तथा स्कूलों में पोक्सो एक्ट से संबंधित कार्यशालाएं पुलिस विभाग के समन्वय से आयोजित की जाएं।

जिला महिला समाधान समिति के सदस्य सचिव ने बताया कि जिले में संचालित 9 महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्रों में कुल 808 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 753 का निस्तारण किया जा चुका है। जीआरपी थाने में केन्द्र हेतु स्थान उपलब्ध कराने का विषय भी बैठक में उठा, जिस पर आरपीएस श्री संजीव कुमार चौहान ने सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही समिति द्वारा सर्वसम्मति से महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्रों के संचालन की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डॉ सेक्सना में बताया कि जिले में दो सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित हैं—एक पीबीएम अस्पताल तथा दूसरा डिस्पेंसरी नंबर 6 में। पीबीएम स्थित वन स्टॉप सेंटर के भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि सखी सेंटर 2 पर एक भी कांस्टेबल नहीं है जबकि सखी सेंटर नंबर एक पर एल ही कांस्टेबल है जिस पर अध्यक्ष ने शीघ्र कांस्टेबल नियुक्ति के निर्देश दिए।

श्री देव ने लाडो एवं उड़ान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत तैयार गतिविधियों की पुस्तक “शक्ति सर्जन 2.0” का विमोचन भी किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक का समापन किया गया।

बैठक में उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास श्री सुभाष बिश्नोई, आरपीएस श्री संजीव कुमार चौहान, डीपीएम राजीविका श्री दिनेश मिश्रा, जिला उद्योग केंद्र से श्री सुरेंद्र कुमार, बीसीएमओ डॉ. सुनील के. जैन, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र मोहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, महिला अधिकारिता स्टाफ, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र तथा सखी वन स्टॉप सेंटर के प्रबंधक उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

AE HAALO 2.0 की धूम, 12 अक्टूबर को सजेगी गरबा-डांडिया की शाम; सीमित पास शेष

बीकानेर। गरबा और डांडिया के रंगों से सराबोर होने के लिए बीकानेर तैयार है। शहर में गरबा प्र…