रक्षाबंधन पर ‘रक्षा का वचन’ कार्यक्रम, छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

Description of image

बीकानेर, 27 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे ‘रक्षा का वचन’ कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाल बड़ी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास और आत्मीयता कायम करने के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, साइबर सुरक्षा तथा पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सहायता एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के सदुपयोग एवं दुरुपयोग सहित जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।

यह कार्यक्रम बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान थानाधिकारी विकास बिश्नोई, एएसआई शुभाषचंद्र सहित थाना स्टाफ तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिकिशन मेहरड़ा एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नोखा फायरिंग व जानलेवा हमले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर। पुलिस थाना नोखा ने ग्राम केड़ली में 14 जून 2026 की रात हुई फायरिंग एवं जान…