
बीकानेर, 27 अगस्त। बीकानेर पुलिस द्वारा गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में जिले के विभिन्न प्रकरणों में जब्त अवैध मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई में कुल 46 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया गया।
नष्टीकरण के दौरान 184.792 किलोग्राम डोडा पोस्त, 10.830 किलोग्राम गांजा, 207.05 ग्राम एमडी, 52.08 ग्राम स्मैक, 41.95 ग्राम एमडीएमए तथा अफीम के 92 पौधों से प्राप्त 3.363 ग्राम पदार्थ का नष्टीकरण किया गया।
जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख 18 हजार 75 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न हुई।