एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नयाशहर पुलिस की कार्रवाई

Description of image

बीकानेर, 6 जून। बीकानेर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नयाशहर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी नगर श्री अनुज दलावत के सुपरविजन में नयाशहर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

थानाधिकारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा संख्या 261/2025 में वांछित आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने दबिश देकर मनीष पुत्र जगदीश सियाग निवासी जांगलू, हाल चुंगी चौकी के पास गजनेर रोड, बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि आरोपी एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत दर्ज प्रकरण में वांछित चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी रोहित चौधरी सहित थाना नयाशहर के पुलिसकर्मियों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते तीन जुआरी दबोचे

बीकानेर, 6 जून। जिले में जुआ-सट्टा एवं संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अ…