
बीकानेर, 2 जुलाई।होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग द्वारा 11 जुलाई 2026 को कपिल धारा, बीकानेर में आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह को लेकर उत्साह का माहौल है।
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग ने जानकारी दी है कि राजस्थान की दिया कुमारी ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति प्रदान की है। उनके कार्यक्रम की पुष्टि होने से होटल एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों में हर्ष का वातावरण है।
11 जुलाई 2026 को आयोजित इस भव्य समारोह में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग की नवगठित कार्यकारिणी का विधिवत शपथ ग्रहण कराया जाएगा। समारोह में होटल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े गणमान्य नागरिक, होटल व्यवसायी, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहेंगी।
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग ने विश्वास व्यक्त किया है कि उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा और प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि होगी तथा यह आयोजन बीकानेर के होटल एवं पर्यटन उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा।