जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Description of image

बीकानेर, 15 अप्रैल। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन बुधवार को सीमांत क्षेत्र खाजूवाला के दौरे पर रहे। उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा 14 बीडी में आयोजित रात्रि चौपाल में जनसुनवाई की।

जिला कलेक्टर ने खाजूवाला उपखंड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। पत्रावलियों को बेवजह लंबित नहीं रखने तथा आमजन के कार्यों को अधिक संवेदनशीलता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से सबसे दूर होने के कारण यहां के कार्मिक अधिक गंभीरता रखें। उन्होंने कार्यालय परिसर में पत्रावलियों को व्यवस्थित रखने के लिए निर्देशित किया।

जिला कलेक्टर ने खाजूवाला के उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां के विभिन्न वार्डों का अवलोकन करते हुए ओपीडी और आईपीडी के बारे में जाना। साथ ही यहां चिकित्सकों की नियुक्ति और स्टाफ उपस्थिति, दवाइयां की उपलब्धता, जांचों की स्थिति के बारे में जाना। वार्ड में भर्ती मरीजों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया।

जिला कलेक्टर ने अटल सेवा केंद्र में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। गर्मी और नहरबंदी के दौरान पेयजल व्यवस्था के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि नहर और जलदाय विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय रखें। जिला कलेक्टर ने आईजीएनपी के सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने अंबेडकर राजकीय छात्रावास का अवलोकनभी किया। यहां आवासित बच्चों से बातचीत की। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने बीएसएफ की कोड़ेवाला पोस्ट का अवलोकन भी किया।

*मिशन सरहद संवाद के तहत की जनसुनवाई*

इस दौरान जिले की दूरस्थ ग्राम पंचायत 14 बीडी में आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई की। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क , खाला मरम्मत, हड्डा रोड़ी की जमीन स्वीकृत करने, प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त स्वीकृत करने सहित फार्मर आईडी आदि से जुड़ी 25 समस्याएं रखीं। जिला कलेक्टर ने सभी संबधित अधिकारियों को प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जनसुनवाई को सभी अधिकारी गंभीरता से लें। उन्होंने संपर्क पोर्टल के प्रकरणों की समीक्षा भी की। इस दौरान जिला परिषद् की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, उपखंड अधिकारी श्री पंकज गढ़वाल, तहसीलदार श्रीमती राजकुमारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नोखा में खाद्य मंत्री की मैराथन जनसुनवाई: सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

बीकानेर, 15 अप्रैल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने बुधवार को नोखा नग…