प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) कार्यशाला आयोजित: लाभार्थियों को दी नवनिर्मित आवासों की चाबी

Description of image

बीकानेर, 17 अगस्त। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) कार्यशाला का आयोजन सोमवार को पंचायत समिति सभागार में हुआ। समारोह में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी श्रीमती शैलजा पांडे तथा श्री श्याम पंचारिया अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के दस लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवासों की चाबी सौंपी गई। वहीं पंचायत समिति परिसर में बनने वाले प्रोपोटाइप आवास का शिलान्यास किया गया। श्री श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ निजी लाभ के कार्य भी करवाए जा रहे हैं। आज गांव-गांव विकास के पथ पर बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी लाभार्थियों को सयमबद्ध लाभ दिया जाए। प्रत्येक लाभार्थी को आवास निर्माण की किश्तें निर्धारित समय पर मिलें। वीबी-जीरामजी के तहत 90 दिन का रोजगार और पात्र लाभार्थियों को शौचालय की राशि भी समय पर दी जाए। विकास अधिकारी श्री दिनेश मिश्रा ने कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में बताया। इस दौरान अधिशाषी अभियंता श्री रामेश्वर बेनीवाल, श्री दिलीप सिंह आडसर सहित विभिन्न क्षेत्रों के ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने पौधारोपण भी किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

प्रदेश में 1.02 करोड़ से अधिक वंचित पात्रों को मिली खाद्य सुरक्षा, बीकानेर में करीब 2 लाख लाभार्थी जुड़े

बीकानेर, 17 अगस्त। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्…