बाल विवाह पर सख्ती: अब टेंट नहीं, जरूरतमंद बेटियों के विवाह में मिलेगा सहयोग,शपत ग्रहण समारोह कल

Description of image

बीकानेर दिनांक 14/04/2026 को सरकार की बाल विवाह निषेध मुहिम को मजबूती देते हुए जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति ने एक सराहनीय निर्णय लिया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के बाल विवाह में टेंट सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। वहीं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में टेंट व्यवसायी अपनी ओर से अधिकतम सहयोग एवं रियायत प्रदान करेंगे।

संभागीय अध्यक्ष पूनमचंद कच्छावा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए टेंट व्यवसायी पूरी तरह से सरकार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए यह निर्णय महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश चतुर्वेदी ने बताया कि नवगठित जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को बल्लभ गार्डन स्थित हेम मंजरी गार्डन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में ऑल इंडिया टेंट डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र जिन्दल मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी एवं प्रदेशाध्यक्ष रासबिहारी शर्मा उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री रजनीश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश छींपा, प्रदेश संरक्षक पर्वत सिंह, डी.पी. पच्चीसिया एवं बाबूलाल रानावत भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

समारोह में अध्यक्ष राजेन्द्र काला, सचिव किशन लाल प्रजापत एवं कोषाध्यक्ष भागीरथ गहलोत सहित समस्त कार्यकारिणी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगी।

बैठक में होंगे अहम मुद्दों पर विचार

अध्यक्ष राजेन्द्र काला ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश व जिलेभर से आए टेंट व्यवसायियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जीएसटी से संबंधित समस्याओं, व्यापार में आ रही चुनौतियों तथा अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर से करीब 100 टेंट व्यवसायियों के इस कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में चन्द्र प्रकाश भाटी, बुलाकी चौधरी, बसंत चांडक, प्रेम, नंदू सिंह, भीमसेन, राजेन्द्र, मनोज कुमार, विमल कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पीबीएम के चुन्नीलाल सोमानी ट्रोमा सेंटर में प्रदेश की पहली ऑर्थो बायोलॉजिकल रिजनरेटिव केयर क्लिनिक का हुआ लोकार्पण

बीकानेर, 14 अप्रैल। पीबीएम अस्पताल से संबद्ध ट्रोमा सेंटर में मंगलवार को प्रदेश की पहली अत…